मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में दस हजार कंबल का वितरण करेंगे मनोज सिंह।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीनगर नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने डोर टू डोर कैंपनिंग कर सेवा कार्य कर रहे हैं इस बार का अभियान कंबल वितरण का हैं। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के 35 वार्ड में दस हजार कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया हैं। रविवार को इस अभियान के तहत भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह वार्ड नंबर एक के सिंगरा, पुलिस लाइन रोड़, सुदना के अघोर आश्रम रोड, पटेल नगर, बैक कॉलोनी, निमिंया आदि इलाकों में भ्रमण कर कंबल का वितरण किया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि राजनीति को वह सेवा का मिशन मानते हैं, सेवा के मिशन को लेकर हीं वह राजनीति में आये हैं। जनता के आशीर्वाद से पद पर रहने के वक्त भी और उसके बाद भी जनता की सेवा में पूरी सक्रियता के साथ लगे हैं, जनता के प्रति अपनापन का भाव हैं। इसलिए वह अपनों के बीच रहते हैं सामर्थय के अनुसार सेवा भाव के कार्य को आगें बढ़ाते हैं, ताकि इसके माध्यम से वह लोग से मिलते जुलते रहे। जिससे आप हमारे और हम आपके की भाव मजबूत हों सके। जनता की उम्मीद को वह कभी टूटने नहीं देंगे जन विश्वास की रक्षा हीं उनके राजनीतिक जीवन का लक्ष्य हैं। अब तक तीन हजार कंबल का हों चूका हैं वितरण इस अभियान के तहत अब तक तीन हजार से अधिक कंबल का वितरण हों चूका हैं। इसे लेकर टीम मनोज सिंह द्वारा कोई तामझाम नहीं किया जाता हैं। भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह भ्रमण पर निकलते हैं तो लोगो से मिलते हैं। स्थानीय लोग जिसके बारे में जानकारी देते हैं उनके घर जा कर मनोज सिंह द्वारा सम्मान पूर्वक कंबल और गर्म शाल उपलब्ध कराया जाता हैं। इस अभियान की शुरुआत बेलवाटिका, कान्दू मुहल्ला, पंम्पूकल, सेमरटांड, नावाटोली, कल्याणपुर आदि इलाको से की गयी थी। मौके पर रोहित, जुगनू, अमित सिंह, रोशन सिंह, यशवंत सिंह, लवकुमार राम, अंतूल सिंह, रणजीत राम, केश्वर राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें