लेस्लीगंज के राजोगाडी़ में दो दिवसीय महा ब्राह्मण महाकुंभ का होगा आयोजन, संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलाम्बर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम राजोगाड़ी में 13 और 14 अप्रैल को दो दिवसीय महाब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा इसकी जानकारी संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। इसकी तैयारी को लेकर महा ब्राह्मण समाज का दौरा शुरू हो चुका है जहां 13 जनवरी 2025 दिन रविवार को राजोगाड़ी में दीप प्रज्ज्वलित के साथ दौरे की शुरुआत की गई है। साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने पहले दिन भादुमा के लिए रवाना हुए राजोगाड़ी में महाब्राह्मण संघ के केंद्रीय संरक्षक किशोरी मोहन पांडेय ने कहा कि 12 वर्ष बाद पुन: यहां महाब्राह्मण का महाकुंभ लगने जा रहा है। जिसमें पूरे झारखंड से 5 हजार से अधिक समाज के लोग शामिल होंगे प्रदेश महासचिव सच्चिदानंद पांडे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा संगठित होकर अपने समाज को नई दिशा देना है। कार्यक्रम का जानकारी देते हुए राम प्रकाश तिवारी ने बताया कि महाब्राह्मण महाकुंभ आयोजन समिति केेे साथ झारखंड महाब्राह्मण संघ प्रदेश कार्य समिति का पहला दौरा पलामू जिले के भदुमा गांव सेेेे शुरू किया जा रहा है। जो महाकुंभ कार्यक्रम शुरू होने तक लगातार चलता रहेगा। इसकेेे लिए प्रत्येक जिलेे में पदाधिकारीयों के दौरे का तिथि एवं समय निर्धारित कर दिया गया है। मौके पर महाब्राह्मण संघ के सच्चिदानंद पांडेय, शिव शंकर तिवारी, शत्रुघ्न पांडेय, रंजीत कुमार पांडेय, किशोरी मोहन पांडेय, सुरेश पांडेय, सुनील पांडेय, रविंद्र पांडेय, अंकित पांडेय, दीपक पांडेय, अर्जुन दुबे, जितेंद्र तिवारी, संत कुमार तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें