महावीर मोड़ में गुंजन बादशाह एवं नेहा राज के द्वारा होगा दिन में रंगारंग भोजपुरी कार्यक्रम, 11 बजे से कार्यक्रम का होगा शुरूआत।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत महावीर मोड़ जुरु में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूम-धाम के साथ मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाता है जो इस बार भी बिहार के सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक गुंजन बादशाह एवं नेहा राज के द्वारा दिन में रंगारंग कार्यक्रम किया जाएगा। इस मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लगने वाले मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनकर्ता अनूप कुमार जायसवाल ने कहा कि 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार की सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी जिसका मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह है। मेला आयोजनकर्ता श्री जायसवाल ने कहा कि इस मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने आने वाले सभी लोगों को हमारी कमेटी की ओर से नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं हार्दिक स्वागत है। सभी दर्शक लोग आकर के शांति से इस कार्यक्रम को देखें आप सभी के लिए ही प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर एक से बढ़कर एक भोजपुरी के सुपर स्टार कलाकारों से यहां कार्यक्रम कराया जाता है। आप सभी शांति बनाने में हमें सहयोग करें किसी तरह की भगदड़ लड़ाई झगड़ा नहीं करना है। मेला आयोजनकर्ता श्री अनूप कुमार जायसवाल ने कहा कि इस बार मेला और संस्कृति कार्यक्रम में चारों तरफ से प्रशासन की तैनाती रहेगी। भगदड़ करने वालों पर उनकी विशेष नजर रहेगी पकड़े जाने पर उनके उपर कानूनी कार्रवाई भी किया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें