पुलिस प्रशासन 48 घंटे के भीतर नाबालिग युवती को करें बरामद, अन्यथा हमला होने पर जवाब देही प्रशासन की होगी: डॉ शशिभूषण मेहता।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र की नाबालिक बेटी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपना होगा। जिला व पुलिस प्रशासन 48 घंटे के भीतर नाबालिग बेटी को बरामद करें अन्यथा इसका बुरा अंजाम होगा। उक्त बातें पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने रविवार को अपहरण हुई युवती के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहे। उन्होंने पीड़ित परिवार को धैर्य रखने की सलाह दी और कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र की पूरी जनता आपके साथ खड़ी है। अपहरण हुई नबालिग युवती के परिजनों से मिलने के बाद पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता रेस नजर आए उन्होंने पुलिस प्रशासन को हर हाल में 48 घंटे के अंदर अपहृत नाबालिग युवती को सकुशल बरामद करने को कहा। पांकी विधायक ने कहा कि मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि तरहसी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक युवती ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। उसी वक्त नाबालिक युवती को बेदानी मोड़ से तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव का एजाज अंसारी ने चैनपुर थाना क्षेत्र के झरिवा गांव के दिलशाद अंसारी के सहयोग से अपहरण कर लिया है। इसकी सूचना 17 सितंबर को अपहरण हुई नाबालिक लड़की के परिजनों ने तरहसी थाना को दी है। बावजूद पुलिस परिजनों को कुछ भी आश्वासन नहीं दे रही है, तरहसी थाना की पुलिस नाबालिग युवती को बरामद करने में असफल रही है। वहीं पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने चेतावनी दिया है कि 48 घंटे के अंदर मेरी बेटी को सकुशल बरामद कर परिजनों को नहीं सौंपा गया तो प्रत्येक सनातनी। अपहरण करने वाले युवकों के घर को घेर लेंगे व एक-एक ईट को उखाड़ फेंकेंगे, इसकी सारी जवाब देही प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि अपहरण के मामले में रांची के मांडर का रहने वाला अमन अंसारी व तरहसी के टरिया का रहने वाला आजाद अंसारी शामिल है सभी ने योजनाबद्ध तरीके से युवती का अपहरण किया है। विधायक डॉ मेहता ने आरोपी के परिजन को भी चेतावनी दी है कहा है कि अपहरण करने वालों के परिजन यथाशीघ्र युवती को सही सलामत घर पहुंचाएं अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहेंगे।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें