अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम।

पलामू न्यूज Live//पलामू ज़िला अंतर्गत नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड मुख्यालय में जिला परिषद दुकान के सामने का सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। जहां नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी सुनिल कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने दुकानदारों को मौखिक अल्टीमेटम देते हुए 48 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। वहीं अंचलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है उन्होंने प्रथम दिन 84 दुकानदारों को मौखिक वार्निंग दिया है, उसके बाद अन्य दुकानदारों के सामने कि सड़क को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। मौके पर मौजूद लेस्लीगंज चेंबर अध्यक्ष छोटे लाल सोनी ने कहा कि लेस्लीगंज गांधी चौक से हाईस्कूल रोड पानी टंकी तक एवं गांधी चौक से ढे़ला चौक तक जिला परिषद के दुकान के सामने दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससे लोगों कि आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है हमेशा सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्त कराया जाना अति आवश्यक है। वहीं पत्रकारों को दुकानदारों ने कहा कि जिला परिषद का दुकान कुछ दुकानदारों को आवंटित किया गया है और कुछ दुकानदारों को अभी भी नहीं मिला है जब उन्हें अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा तो वह कहां जाएंगे। उनका रोजी-रोटी कैसे चलेगा उनके घर परिवार को चलाने वाले वो मात्र एक कमाऊ व्यक्ति हैं। सर्व प्रथम प्रशासन उन्हें जिला परिषद के दुकान में आर्जेस्ट करें उसके बाद अतिक्रमण मुक्त कराएं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें