बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी सभी मुखिया को 5 हजार रु मानदेय के रूप में मिलेगा।

पलामू न्यूज Live//झारखंड प्रदेश मुखिया संघ की हड़ताल आज से हुई खत्म। ज्ञातव्य हो कि पिछले माह 27 अगस्त 2024 से मुखिया संघ झारखंड के राजधानी रांची राजभवन के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अपने मानदेय को लेकर बैठा था। जिसे झारखंड सरकार के ग्रामींण विकास विभाग के मंत्री इरफान अंसारी से मुखिया संघ की वार्ता होने के बाद हड़ताल को खत्म किया गया है।
मंत्री इरफान अंसारी ने मुखिया संघ को आश्वासन दिया है कि 5 हजार रुपये मानदेय के रूप में झारखंड के मुखियाओं को भी बिहार के तर्ज पर दिया जाएगा।
जल्द ही इस प्रस्ताव को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के पास भेज कर पास कराया जाएगा।