पलामू में भाजपा को हार दिख रही है इसी वजह से कुछ लोग पलामू में आ कर, यहां के भोले-भाले लोगों को भड़काने में लगे हुए हैं: झामुमो।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झामुमो जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के पलामू दौरे और उनके बयान के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ये लोग बांटने तोड़ने की राजनीति करते हैं अमर बाउरी जी का बयान सरकार को बदनाम करने के लिए दिया गया है। झारखंड का हितैषी कौन है जनता सब जानती और समझती है, अब ये लोग किसी तरह से समाज में जहर घोलना चाहते हैं। श्री सिन्हा ने इस घटना से भाजपा पर राजनीतिक मोड़ देने का नाम देते हुए कहा कि पलामू में भाजपा को हार दिख रही है, इसी वजह से कुछ लोग पलामू में आ कर यहां के लोगों को भड़काने में लगे हुए हैं। पलामू के होनहार युवक की मौत ने हम सबों को झकझोर कर रख दिया है परंतु भाजपा को किसी नौजवान की मृत्यु में भी राजनीति नजर आ रही है। परिवार और पार्टी तोड़ते तोड़ते इनकी संवेदना मर चुकी है झामुमो झारखंड के नौजवानों, गरीबों दलितों के साथ है इनका दुख हमारा दुख है। भाजपा 2 करोड़ नौकरी देने के नाम पर सत्ता में आई थी आज नौजवान जानना चाहते हैं की कहां है 2 करोड़ नौकरी, मईया सम्मान योजना से डरी हुई भाजपा आज समाज को बांटने और तोड़ने में लगी है। बहाली के लिए दौड़ का नियम काफी पुराना है पलामू के नौजवान की मृत्यु बहुत ही दुखद है, माननीय हेमंत सोरेन जी काफी संवेदनशील हैं और इसकी एक उच्च स्तरीय जांच हो रही है नेता प्रतिपक्ष और भाजपा की गंदी राजनीति पलामू में नहीं चलने वाली है। मौके पर सचिव सन्नू सिद्धिकी, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, वरिष्ठ नेता विनय सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, सचिव आशुतोष विनायक मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts