झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने कि खुशी में पलामू में जेएमएम के नेताओं ने मनाया जशन।

पलामू न्यूज Live//झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को शुक्रवार को जमानत मिलने की खुशी में पलामू के झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। पलामू जिले के मेदिनीनगर झामुमो जिला कार्यालय से ढोल नगाड़े के साथ सभी नेताओं ने जुलूस निकाला और बाजार भ्रमण किया, सभी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे थे पटाखे फोड़ रह थे जैसे आज होली और दीवाली एक साथ आ गई हो। ज्ञात हो झामुमो पलामू के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जेल जाने के बाद से किसी भी पर्व को नहीं मनाया है, चाहे वो होली हो या दिवाली साथ ही मुस्लिम नेताओं ने भी ईद को नहीं मनाया था।
परंतु आज हेमंत सोरेन जी को जमानत मिलने के बाद झामुमो के कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा था, सबों ने आम जनता में मिठाई बांट हेमंत सोरेन जी के जमानत मिलने पर बधाई दी।
नेतृत्वकर्ता राजेंद्र सिन्हा ने कहा आज झारखंड के शेर हेमंत सोरेन जी को पांच महीने के बाद न्याय मिला है इससे झामुमो परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंडवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
भाजपा द्वारा एक षड्यंत्र रचा गया था जो कोर्ट में नहीं टिक सका है आज न्याय और सच्चाई की जीत हुई है भाजपा का अहंकार चूर-चूर हो गया और झारखंड की जनता जीत गई। झामुमो पार्टी का विश्वास संविधान पर है ये लड़ाई संविधान बचाने की थी इस मुश्किल वक्त में झारखंड की जनता माननीय हेमंत सोरेन जी के साथ खड़ी रही।
भाजपा ने झारखंड में हो रहे विकास को रोकने की कोशिश की थी आज उसे उसका जवाब मिल चुका है, हर घर तक योजना का पहुंचना और हेमंत सोरेन जी की लोकप्रियता भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी इस वजह से उसने झूठे केस में हमारे नेता को फंसाया था।
मौके पर इस जुलूस में संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, मनोज गुप्ता, चंदन सिन्हा, मुन्ना सिन्हा, चंदन सिन्हा, बबलू शाहनवाज, प्रदीप सिंह, बबलू सिंह, राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी, फजायल अंसारी, ललन चौधरी, रंजित जयसवाल, सुशीला मिश्रा, राजिया नियाजी अनुराग सिंह, उमा सिंह, सोनम खान, नन्हे खान, मन्नत बग्गा, मुकेश चौधरी, बबलू चौधरी, देवानंद भारद्वाज, कमरुद्दीन अंसारी, नीतीश सिंह, उदय भुईयां, कांति चन्द्रवंशी, मंजू देवी, उमा सिंह, छोटू त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।