डबरा मोड़ से सांगबार तक करोडो़ रुपये राशि कि लागत से बनाई जाएगी सड़क विधायक ने किया शिलान्यास।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत पांकी विधानसभा में भाजपा विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता लगातार सड़कों का शिलान्यास कर रहे हैं। जिसमें नीलांबर- पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत बुधवार को डबरा मोड़ से सांगबार तक सड़क मरम्मती करने के लिए शिलान्यास किया। मौके पर विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशीभूषण मेहता को पहुचंते ही कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक ने पथ मरम्मती के लिए पुजा-पाठ के साथ नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। शिलान्यास के पश्चात पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशीभूषण मेहता ने कहा कि संवेदक को हिदायत दे रहा हूं कि जहां-जहां भी हमने सड़क का शिलान्यास किया है सड़क गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। पहले की तरह नहीं की सड़क इधर से बने और उधर से उखड़ता जाए ऐसा मैं कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा। आगे उन्होंने कहा कि पहले बबुआ राज था अब आम जनता का राज है इस विधान सभा के हरेक जनता विधायक हैं। आप सभी जनता से किए गए वादे के अनुसार मैं खरा उतरने का काम कर रहा हूँ चार वर्षो में पांकी विधानसभा के अंतर्गत ऐसे-ऐसे सड़कों का शिलान्यास किया गया। जो 15 वर्ष पूर्व से अधूरा पड़ा था पहले के लोगों को यह सड़के दिखाई नहीं दे रहे थे सिर्फ पैसा कमाने के लिए कुछ चुनिंदा सड़कों पर स्टिकर लगाकर पैसा लूट रहे थे। बुधवार को मेदिनीनगर पांकी मुख्य पथ डबरा मोड़ से सांगबार तक करोडो़ रूपये राशि कि लागत से सड़क का मरम्मती करवाने के लिए शिलान्यास किया गया। वहीं मौके पर संवेदक ने कहा कि सड़क गुनवतापूर्ण बनाई जाएगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, दारुडीह मुखिया बिगन महतो, बीरेन्द्र मेहता, शंभू मेहता, संजय वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामींण मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें