बालूमाथ के वरिष्ठ पत्रकार पर हमला से पत्रकारों में रोष,आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग।

झारखंड-लातेहार जिलें के बालूमाथ में 6 नवम्बर 2022 दिन रविवार को दिनदहाड़े पत्रकार जावेद अख्तर पर फायरिंग से पत्रकारों में रोष है। घटना को लेकर सोमवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एक बैठक की गई। पथ निर्माण विभाग के परिसर में हुई बैठक में सर्वप्रथम गुमला जिले के वरिष्ठ पत्रकार अजीत सोनी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त की गई। इसके बाद रविवार को बालूमाथ में पत्रकार जावेद अख्तर पर फायरिंग की घटना को लेकर चर्चा की गई बैठक में संगठन के लातेहार जिला अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने जिले के एसपी अंजनी अंजन से हमलावर को तुरंत ग‍िरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार पर हुए फायरिंग की घटना निंदनीय है स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण घटना घटी है इस घटना से प्रशासन को संकल्प लेना चाहिए कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्‍त‍ि नहीं हो। इधर प्रमंडलीय अध्यक्ष बबलू खान ने कहा कि पत्रकार पर हमला करने वाले लोग सफेदपोश हैं। और दल के आलाकमान से संपर्क रखते हैं सरकार को दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। वहीं बैठक में संगठन के सभी पत्रकारों ने झारखंड सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा योजना लागू करने की मांग की। मौके पर बैठक में मुकेश कुमार सिंह,मुबारक आलम,टीपू खान,नरेंद्र शर्मा,मो. शाहिद,मोहम्मद अशरफ,मो.मुमताज समेत अन्य पत्रकार मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें