पिपराटांड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध गांजे की खेप और लोडेड कट्टे के साथ 4 आरोपी दबोचे गए, एसडीपीओ ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दी जानकारी।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर:​ पलामू जिले में नशे के कारोबार और अवैध हथियारों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए पलामू पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में पांकी विधानसभा के पिपराटांड़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग सफल कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रशांत कुमार-2 और पिपराटांड़ थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस ​प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.020 किलो गांजा, 17,600 रुपये नकद, एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो पल्सर मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

पुलिस ने टुनुदाग के पास से गांजा और कैश किया बरामद।

​लेस्लीगंज SDPO प्रशांत कुमार-2 ने बताया कि पहली कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम टुनुदाग के समीप की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध पल्सर बाइक (JH02 AQ 1409) को रोका। बाइक सवारों की जांच करने पर उनके पास से 1.020 किलोग्राम गांजा और गांजे की बिक्री से कमाए गए 17,600 रुपये नकद बरामद हुए। ​तस्करों की पहचान देवेंद्र सिंह उर्फ टुनु सिंह (45) और चंदन सिंह (40) को गिरफ्तार किया गया, दोनों आरोपी पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

कानूनी कार्रवाई

पिपराटांड़ पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं बहेरा बाजार में डिक्की से मिला लोडेड कट्टा ​दूसरी सफलता पुलिस को बहेरा बाजार क्षेत्र में मिली। जहां एक बाइक में अवैध हथियार ले जाने की पक्की खबर मिली थी, पिपराटांड़ पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक पल्सर बाइक (JH19C 9296) को रोककर जांच की। बाइक की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

आरोपियों की गिरफ्तारी

इस मामले में पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी गुड्डू साईं और कयूम साईं को गिरफ्तार किया गया है। ​संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए SDPO ने कहा कि दोनों मामलों में जब्त सामान और वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पिपराटांड़ थाना क्षेत्र सहित पूरे इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा। कानून हाथ में लेने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लेस्लीगंज एसडीपीओ प्रशांत कुमार- 2, पिपराटांड़ थाना प्रभारी नीलेश कुमार के साथ-साथ पुलिस बल के अन्य अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें