पति-पत्नी मिलकर किये थे अज्ञात महिला की हत्या, पुलिस आरोपी पत्नी को पहले और पति को बाद में गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र स्थित भगवती अस्पताल के पीछे झरना टोला में 26 अप्रैल 2026 को हुई अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पलामू पुलिस ने अनुसंधान के दौरान एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त पाए गए उपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले इसी मामले में चंदा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी उपेन्द्र कुमार, बालेखांड़, थाना डंडई, जिला गढ़वा का निवासी है और वह पूर्व में गिरफ्तार की गई चंदा देवी का पति है। मामले की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ के दौरान उसके विरुद्ध पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं जांच अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड की परत-दर-परत जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने कई बिंदुओं पर अनुसंधान किया, संदिग्धों से पूछताछ की और विभिन्न साक्ष्यों को एकत्रित किया। इन्हीं तथ्यों के आधार पर आरोपी की भूमिका स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है तथा उसके विरुद्ध पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके पुराने मामलों की भी समीक्षा कर रही है ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। पलामू पुलिस ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अनुसंधान अभी जारी है और यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपराध से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि अपराधियों के विरुद्ध समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें