पलामू में अपराधियों ने अगवा कर युवक को कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

पलामू न्यूज Live//पलामू: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा समदा आहर निवासी विनोद तिवारी के पुत्र विनीत तिवारी उम्र 32 वर्ष की अपराधियों ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब 7 बजे विनीत तिवारी अपने घर के पास टहल रहे थे, इसी बीच अपराधीयों ने वहां पहुंचे और उन्हें गाली गलौज करते हुए उनका अपहरण कर लिया। अपहरण का आरोप विनीत तिवारी के पड़ोस में रहने वाले प्रदीप तिवारी और रौशन तिवारी के ऊपर लगाया गया था अपहरण के बाद से दोनों फरार हैं। अपहरण होने के बाद परिजनों के द्वारा अपहरण से संबंधित मामला शहर थाना में दर्ज कराया गया था, इसके बाद पुलिस अपहरण कर्ताओं की खोजबीन में जुट गई थी। इसी बीच रविवार की सुबह पुलिस को पता चला कि अपहरण कर्ताओं ने विनीत तिवारी की हत्या कर उसके शव को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव बाबा ढाबा होटल के समीप फेंक दिया है। इसकी पुष्टि पलामू एसपी कपिल चौधरी ने किया उन्होंने घटनास्थल पर खुद पहुंचकर जांच पड़ताल तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि अपराधी जो भी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा, पुलिस कप्तान कपिल चौधरी ने आम जनों से अपील की है और कहा है कि इस घटना से संबंधित सूचनाओं को पुलिस तक पहुंचाएं उनकी पहचान को गोपनीय रखी जाएगी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और सदर थाना प्रभारी लालजी कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वही इस हत्या के बाद से परिजनों में काफी आक्रोश उत्पन्न है परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है, पुलिस सभी एंगल से जांच पड़ताल कर रही हैं बहुत जल्द अपराधीयो पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें