झारखंड में रघुवर कार्यकाल के सबसे भ्रष्ट मंत्री रामचंद्र को राज्यपाल ने दिया क्लीन चिट-रूचिर तिवारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जिसके माध्यम से उन्होंने कहा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में बने झारखंड सरकार के सबसे भ्रष्ट स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी रहे हैं। जिनके मेडिकल कॉलेज में दीक्षांत समारोह कर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को डॉक्टरेट की उपाधि देना रामचंद्र चंद्रवंशी के गलत एवं भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का काम महामहिमा राज्यपाल ने किया है। यह विदित था कि भाजपा के रघुवर दास के शासन में एक दिन में ही बी एड कॉलेज को रातों-रात बदलकर उसको मेडिकल कॉलेज बनाने का काम पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने किया था। साथ ही आज करोड़ों रुपया जो अवैध उगाही कर रहे हैं इसीलिए जनता ने इस बार उनको नकारा और विश्रामपुर विधानसभा से चंद्रवंशी की बुरी तरह से हार हुई। उसी हार को भाजपा के लोग पचा नहीं पा रहे हैं और आम जनता के टैक्स के करोड़ों रुपया खर्च करके लगभग 76 गाड़ी के काफिला से राज्यपाल का आगमन यह भाजपा के चरित्र पर प्रश्न उठाता है। वहीं राज्यपाल के आने से पूर्व ही शहर के सारे प्राइवेट शिक्षण संस्थानों स्कूलों को बंद कर दिया गया। इससे यह साफ मालूम चलता है कि भाजपा के लोग यह चाहते हैं कि बच्चों के पढ़ाई से दूर रखकर जनता को गुमराह कर बेवकूफ बनाकर उन पर शासन कर सके। राज्यपाल के पलामू दीक्षांत समारोह आगमन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी विरोध करती है एवं उनकी यात्रा आम जनता के टैक्स के पैसा का दुरुपयोग बताती है एवं भाजपा के क्रियाकलापों का झूठे क्रियाकलापों का महिमा मंडित करने का साधन राज्यपाल बन गए हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें