नसीम अली को सिर्फ उनके धर्म के वजह से टारगेट करना विधायक के घटिया मानसिकता का परिचय देता है-हाजी ललन।

पलामू-मेदिनीनगर झामुमो के वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता हाजी मोहम्मद शमीम अहमद उर्फ हाजी ललन ने पांकी विधायक पर हल्ला बोला। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा उल्टा चोर कोतवाल को डांटे एक कार्यपालक अभियंता पर बेबुनियाद आरोप लगा कर पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता जी ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। अभियंता नसीम अली को सिर्फ उनके धर्म के वजह से टारगेट करना विधायक के घटिया मानसिकता का परिचय देता है। मेहता जी टेंडर मैनेज नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें दुख हो रहा है इसी वजह से एक अल्पसंख्यक पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मस्जिद में बम होने पत्थर होने जैसे बेबुनियाद बयान दे कर इन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया था। जनता ने इन्हें विधानसभा भेजा लेकिन ये विकास को बात न कर लोगों को बांटने और भड़काने की बात विधानसभा में करते हैं। पूंजीपति इंसान को सिर्फ पैसा दिखाई देता है ये वोट ले कर सिर्फ पर्सेंटेज और टेंडर मैनेज का खेल खेलना चाहते हैं शिक्षा माफिया से अब ठेकेदारी माफिया बनना चाहते हैं। दूसरे क्षेत्रों में विद्यालय खोलने में माहिर हैं विधायक पांकी जैसे क्षेत्रों में गरीबों के लिए विद्यालय नहीं खोलते हैं इन्हें सिर्फ गरीबों के वोट से मतलब है उनके विकास से नहीं। अगर मेहता जी पांकी में थोड़ा भी विकास किए होते तो आज इन्हे धर्म के नाम पर राजनीति करने की जरूरत नहीं पड़ती। ये भूल रहे हैं की आज प्रदेश में हेमन्त सोरेन की सरकार है जो सबको समान समझती है चाहे वो गरीब दलित या अल्पसंख्यक हो सरकार सबके हित में सोचती है फैसले लेती है। अल्पसंख्यक नेता मुस्तफा कमाल ने कहा जनता को बेवकूफ मत समझिए मेहता जी वो सब देख रही है जल्द ही वो आपका बोरिया बिस्तर पांकी से समेटने वाली है। जल्द ही आपका पोल हम सब पांकी के हर गांव जा कर खोलने वाले हैं। आपकी सच्चाई को जनता के बीच रखेंगे और आपके इस फुट डालो और राज करो की राजनीति को सफल नहीं होने देंगे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें