तरहसी में भीम आर्मी के बैंनर तले बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर का मनाया गया 66वां परिणिर्वान दिवस।

पलामू-तरहसी भीम आर्मी के बैनर तले दिनांक 6 दिसम्बर 2022 दिन मंगलवार को तरहसी बाजार परिसर में भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी की परिणिर्वान दिवस मनाकर बाबा साहब को याद किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति भीम आर्मी के प्रदेश मुख्य महासचिव नागमणि रजक ने अपनी बातों को रखते हुवे कहा की बाबा साहब के द्धारा बहुजनों के कंधों पर दिया हुआ हर जिम्मेदारी को आज याद करने की ज़रूरत है। उन्होंने ने बीजेपी विधायक को भी निशाना बनाकर कहा की खुद विधायक जी बहुजन मंच पर भाषण देते समय बाबा साहब का मूर्ती स्थापित करने की बात करते हैं। और बहुजन समाज के लोग जब विधायक जी से बाबा साहब के मूर्ती के लिए मिलने जाते हैं तो सरकारी फंड की हवाला देकर वर्षो तक मुद्दा को घुमाते रहते हैं। उन्होंने पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक डाॅक्टर शाशीभूषण मेहता से सवाल करते हुए। कहा की तरहसी से गुरहा होते हुवे पाठक पगार की रोड की स्थिति गढ़ों में तब्दील हो गई हैं आखिर ये रोड कब बनेगा। इस रोड के लिए उन्होंने आंदोलन की भी ऐलान करते हुवे कहा की बहुत जल्द तरहसी में रोड और अस्पताल के मुद्दों पर आंदोलन भी की जायेगी। वहीं मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सचिव राम कुमार रवि उर्फ रामू जी ने कहा की आज बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए हमें शिक्षित,रोजगार तथा सत्ता में आने की ज़रूरत है। वहीं उन्होंने तरहसी प्रमुख प्रिया देवी के पति लड्डू बैठा को निशाना बनाते हुवे कहा की अगर बाबा साहब कुछ नही किए होते तो शायद आज एक महीला चुनाव में नामांकन नहीं कर पाती। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब का ही देन है की तरहसी प्रखंड में प्रमुख का पद अनूसूचित जाति आरक्षित सीट है। अगर ये आरक्षित पद नही होता तो शायद ही प्रमुख पति कहलाते। मौके पर उपस्थित जिला वरीय उपाध्यक्ष आबुदारदा खान ने हिंदू मुस्लिम के प्रोपेगेंडा से बहुजनों को बचने की बात कही। साथ ही साथ इस कार्यक्रम के आयोजक प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र आजाद, कोषाध्यक्ष अमृत आजाद,सचिव अरविंद आज़ाद,संतोष आंबेडकर को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सीताराम दास, अकबाल अंसारी,दिनेश अम्बेडकर,अमृत कुमार,संतोष अम्बेडकर,आबुदारदा खान,सुहैल अंसारी,मुकेश कुमार,सत्येंद्र राम,राकेश अम्बेडकर,प्रीतम कुमार,अरविंद आज़ाद,पुरणचंद साव,धर्मेंद्र गुप्ता,सुरेंद्र सिंह,बेलास राम आदि सैकड़ो भीम आर्मी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें