देश से शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने में लगी है मोदी सरकार-त्रिलोकीनाथ।

पलामू-मेदिनीनगर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) जिला कमिटी ने शहर मुख्यालय के छह मुहान पर राज्यव्यापी प्रतिरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दानिश खान व संचालन जिला सचिव गौतम दांगी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि प्री मैट्रिक स्कालरशिप खत्म कर देने का मतलब निचले पायदान के छात्रों को सीधे शिक्षा से बेदखल कर देना है। मोदी जी अब शिक्षा बेचने का भी तैयारी कर रहे हैं संविधान के आर्टिकल 21A में साफ तौर पर दर्शाया गया है कि शिक्षा हमारा मौलिक अधिकार है। सरकार को इसकी संपूर्ण जिम्मेवारी है लेकिन केंद्र सरकार लगातार शिक्षा पर हमले कर रहे हैं 2020 में नई शिक्षा नीति लाकर पूरी तरह से गरीब व मध्यम वर्ग के छात्रों को बाहर करने का प्रयास किया है। मोदी जी के मित्र अंबानी और अडानी शिक्षा भी खरीदने को तैयार हैं शिक्षा को इतनी महंगी कर दी जा रही है की आम और मध्यम वर्ग के छात्रों की बस की बात नहीं है। आइसा इस फरमान को कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और शिक्षा को लेकर संघर्षरत हैं आगे केंद्र सरकार के खिलाफ एक लंबी लकीर खींची जाएगी और चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। पलामू प्रमंडलीय प्रभारी रंजीत कुमार सिंह चेरो ने कहा कि शिक्षा हमारा मौलिक इकाई है और जो शिक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ उग्र आंदोलन होगा। केंद्र के मोदी नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है जो आइसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। छात्र किसी भी देश के रीड की हड्डी होते हैं वह देश का भविष्य होते हैं लेकिन आज उन्हें भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इसे बचाने के लिए आइसा हरसंभव संघर्ष करेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष गुड्डू भुइयां,कंचन कुमार,चंद्रकांती कुमारी,पवन यादव,अभय सिंह,सचिन मेहता,अर्पित दुबे समेत दर्जनों आइसा छात्रनेता मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें