मेदिनीनगर शहर के सभी छठ घाटों पर आपातकाल के लिए तैनात रहेंगे राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के सदस्य।

पलामू-मेदिनीनगर शहर के सभी छठ घाटों पर आपातकाल के लिए तैनात रहेंगे राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के सदस्य। 29 अक्टूबर 2022 शनिवार को युवा वाहिनी के पदाधिकारी व सदस्य शहर के विभिन्न छठ घाट की निगरानी करने निकले और आपातकाल के लिए 7004918886,7762896467 दो नंबर जारी किया है। वहीं छठ घाट भ्रमण के क्रम में छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देनजर कई निर्णय लिया गया जिसमें युवा वाहिनी के द्वारा शहर के सभी छठ घाट पर चेंजिंग रुम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी परशुराम सैनिक को तत्पर रहने का निर्देश दिया गया। छठ घाट निरीक्षण के क्रम में अमानत छठ घाट व पंडित चंद्रशेखर आजाद चौक पर वृहद् स्तर पर फल व पूजन सामाग्री के वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य नवीन तिवारी। प्रदेश संरक्षक आशीष भारद्वाज,प्रदेश अध्यक्ष सोनू मिश्रा,अनुशासन समिति के प्रदेशध्यक्ष संतोष तिवारी,प्रदेश कार्यालय प्रभारी ज्ञानेश तिवारी,प्रमंडलीय संगठन प्रभारी पंडित चंदन तिवारी,जिला प्रभारी मनीष तिवारी,जिलाध्यक्ष विकास दूबे,नगरध्यक्ष सीपी शुक्ल,राकेश पांडेय,अविनाश दूबे आनंद प्रकाश दूबे व विक्रांत त्रिपाठी सहित कई सदस्य मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”SK RAVI”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें