गांधी और शास्त्री के आदर्शो को जीवन मे उतारने कि जरूरत-मो शफीक अंसारी।

पलामू-मेदिनीनगर नगर निगम के पोखराहा स्थित एम.एस.ए पब्लिक स्कूल में गांधी शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष मों शफीक अंसारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। विद्यालय के छात्रों ने गीत- साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। गांधी की वेश भूषा में एक बच्चे ने सराहनीय अभिनय पेश किया। गांधी जी के जीवन दर्शन पर आधारित लघु नाटक हुआ। बच्चों ने सत्य अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। विद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष मों शफीक अंसारी ने कहा सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गांधी जी के त्याग बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता है। आगे श्री शफीक ने बताया कि वाणी की निश्चलता भावना में कोमलता कार्यों में सर्वप्रियता तथा व्यवहार में उच्चाशयता के लिए बहादुर शास्त्री सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे। उन्होंने देश के भावी कर्णधार गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। हाजी हफीज साहब ने कहा कि सादा जीवन व उच्च विचार के बलबूते इन दोनो महान विभूतियो ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है। मौके पर उपस्थित पोखराहा सदर करीम साहब ने कहा आज रविवार अथार्थ छुट्टी के दिन होने के बावजूद इतना बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय साबित कर दिया है कि इस स्कूल प्रबंधन के पास अपार नेतृत्व क्षमता है। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रिंसिपल सुनिता प्रसाद एवं सत्यनारायण गुप्ता कर रहे थें। कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रिंसिपल सुनीता प्रसाद,शिक्षक प्रवीण तिवारी,अमरेश गुप्ता,रोशनी ओश्गा,नेहा कुमारी,मधु मनीषा,घुंघरू सिंह, खुश्बू सोनी,देविका शुक्ला,मुस्कान सिंह,विजय यादव, सैजरा बीबी,रोहन मेहता,गुलशन खातून,अभय गिरी,मयूर एक्का सहित सैकड़ों की संख्या उपस्थित छात्र एवं छात्राएं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें