आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाएगा:अरूणा शंकर।

पलामू-मेदिनीनगर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन मेदिनीनगर नगर निगम अंतर्गत दो नंबर टाउन अवस्थित कुम्हार टोला में संपन्न हुआ। इस टोले में लगभग 20 कुम्हार के गरीब परिवार रहते हैं जिनके द्वारा मिट्टी के बर्तन एवं खिलौनों का निर्माण किया जाता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अरुणा शंकर ने अन्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यहां काम कर रहे कुम्हार परिवारों को सोल एवं फूल माला देकर उन्हें सम्मानित किया। एवं उनका हौसला अफजाई किया उन्हें उनके उत्पाद के लिए सही बाजार दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाएगा। प्रधानमंत्री ने आपदा को अवसर में बदलने के लिए ही आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने देश की नीतियों को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया है। कृषि संशोधन बिल लाकर किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम प्रभारी प्रफुल्ल सिंह,सोमेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी,वार्ड पार्षद विवेकानंद त्रिपाठी,सुनील गुप्ता,विक्रांत सिंघानिया एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें