लेस्लीगंज पुलिस की पैनी नजर सोशल मीडिया पर रहेगी,अभद्र टिप्पणी करने वालों पर होगी कार्रवाई:थाना प्रभारी गौतम कुमार राय।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना परिसर में 27 सितम्बर 2022 दिन मगंलवार को दुर्गा पूजा त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द से मनाने को लेकर थाना प्रभारी गौतम कुमार रॉय के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस शांति समिति की बैठक में सर्वप्रथम सभी दुर्गा पूजा समितियों के लोगों से स्थानीय प्रशासन के द्वारा पूजा मनाने को लेकर जानकारी प्राप्त की गई। नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सम्मानित दुर्गा पूजा समिति के लोग आपसी सौहार्द के साथ खुशी-खुशी इस त्योहार को मनाएं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है। साथ ही लोगो से अपील किया कि सोशल मीडिया में किसी भी तरह का कोई ऐसा पोस्ट ना डालें जिससे आपसी सौहार्द बिगड़ने का संभावना हो। वहीं लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार रॉय ने कहा कि पुलिस प्रशासन की पैनी नजर सोशल मीडिया पर रहेगी। किसी भी तरह का कोई अभद्र टिप्पणी व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट करने पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि दुर्गा पूजा आपसी सौहार्द में मनाई जाएगी। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनील कुमार,एसआई बिट्टू कुमार,जिला परिषद एवं सभी पंचायत के मुखिया,पंचायत समिति,सामाजिक कार्यकर्ता, प्रखंड के सभी दुर्गा पुजा कमिटी के सदस्य सहित दोनो समुदाय के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज़ Live

नीलांबर पीतांबर पुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र:9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें