पलामू पुलिस लाइन रोड स्थित हरे कृष्णा निवास से भगवान जगरनाथ की रथ यात्रा निकाली गई।

पलामू-मेदिनीनगर इस्कॉन हरे कृष्ण यूथ कमेटी के तत्वाधान में आज पुलिस लाइन रोड स्थित हरे कृष्णा निवास से भगवान जगरनाथ की रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ चतरा सांसद सुनील सिंह,मेदिनीनगर महापौर श्रीमती अरुणा शंकर,पलामू पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा,उपमहापौर मेदिनीनगर मंगल सिंह,सदर एसडीओ राजेश शाह ने रथ को खींचकर किया। रथ यात्रा शहर के साहित्य समाज चौक,अस्पताल चौक,छह मुहान चौक,बेलवाटिका चौक,स्टेशन रोड होते एसबीआई शाखा, ओवरब्रिज होते हुए रेड़मा चौक पहुंची इसके पश्चात रथयात्रा बैरिया चौक,जेल रोड,अरुण शुक्ला रोड होते हुए पुनःहरे कृष्णा निवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। पश्चिम बंगाल के मायापुर धाम से पधारे गौर धाम दास प्रभु के नेतृत्व में कमेटी के अध्यक्ष सह उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह व सुंदर माधव दास के साथ विकास प्रभु,अरविंद प्रभु,शिव प्रभु आदि महिला धर्मप्रेमी मृदंग, कठताल,शंख ध्वनि के साथ हरे कृष्ण-हरे कृष्ण,कृष्ण-कृष्ण,हरे-हरे,हरे राम-हरे राम,राम-राम,हरे-हरे के हरि ध्वनि महामंत्र के साथ वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह,विकास सिंह,दीपक सिंह,मनदीप प्रजापति,किशोर सिन्हा,विकी कुमार एवं कई गणमान्य लोगों सहित हजारो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें