नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के नये प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी से कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारियों ने किया औपचारिक मुलाकात।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार से कांग्रेस पार्टी के जिला प्रखंड एवं विधानसभा के पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात गुलदस्ता देकर किए और एवं दुसरे से परीचय प्राप्त किया। वहीं नये प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी प्रसांत कुमार को कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र मे अधुरे पड़े कई कार्यों से अवगत कराया और जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी प्रसांत कुमार ने कहा कि नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत पहले के अपेक्षा अब विकास के कार्य धरातल पर दिखाई देगा कैसे विकास होता है क्षेत्र वासियों देखेेंगे सर्व प्रथम प्रखंड को विचौलिया मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड वासियों से किसी भी सरकारी कार्य के लिए अगर कोई रिश्वत माांगता है तो वो सीधे हम से संपर्क करें रिश्वत लेने वाले के उपर अविलंब कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी प्रसांत कुमार से औपचारिक मुलाकात के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा,जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सुधीर कुमार सिंह ,कांग्रेस कमिटी के पांकी विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष श्री अजिताभ दुबे,प्रखंड उपाध्यक्ष श्री अभिमन्यु महतो,नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के सचिव राधे कुमार मेहता,नीलाम्बर पीताम्बर पुर के कांग्रेस कमिटी महासचिव देवेंद्र कुमार सिंह,अजय राम आदि उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,सुमित कु पाण्डेय

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें