पुर्णाडीह मे भव्य कलशयात्रा निकाला गया,जहां दया वही धर्म है मानव को इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए-बिट्टू सिंह।

नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत पुर्णाडीह पंचायत के पुर्णाडीह गांव मे 2 मार्च 2022 बुधवार को रामचरित मानस नवाहन परायन महायज्ञ 38वां अधिवेशन का भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा मे बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने यज्ञ स्थल शिव मंदिर मे कलश धारियों श्राद्धालूओं को अपने हाथों से कलश देकर कलशयात्रा की शुरुआत किए।
क्या कहें पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह
पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि पुर्णाडीह गांव मे 37 वर्षों से रामचरितमानस नवाह्न परायन महायज्ञ हो रहा है और इस वर्ष 38वां अधिवेशन है हर वर्ष के अपेक्षा इस वर्ष अलग ही हिसाब से कलशयात्रा निकाली गई एवं पुजा पाठ और संध्या मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ रात मे बाहर से आए हुए विद्वानों के द्वारा प्रवचन भी किया जाएगा। साथ ही पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम का चरित्र हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है हर घर में रामायण का पाठ होगा तो उसके प्रभाव से समाज में बुराइयों का स्वत: खात्मा हो जाएगा तथा रामायण पाठ करने से श्री राम की कृपा स्वत: मिल जाती है रामायण के ज्ञान को आत्मसात कर के ही समस्त मानव का कल्याण किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जहां दया वही धर्म है मानव को इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए जहां दया हैं वही धर्म है जहां धर्म है वही शांति है दया धर्म का मूल तत्व है कलयुग में भगवान दया करने वाले पर विशेष कृपा करते हैं मनुष्य को दया भाव से कार्य करना चाहिए धन्य हैं यहां के लोगों जो कि 38 वर्षों से रामायण के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राम के विचारों को आत्मसात कर सकें।
जय श्री राम के जयघोष से वातावरण गुंजयमान हो रहा था
पुर्णाडीह गांव एवं आस-पड़ोस के महिला पुरुष बच्चे बच्चियां अनेकों श्रद्धालुओं ने कलश लेकर गाजे बाजे के साथ नाचने-गाते कई गांवों को पारकर मलय नदी मे गए वहीं महा यज्ञ आचार्य श्री प्रवीण मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार एवं मां गंगा पुजा के बाद अपनी-अपनी कलश मे मलय नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल शिव मंदिर के प्रांगन मे पहुंचे उसके बाद आचार्यों द्वारा विस्तार से पुजा पाठ कर कलश स्थापना एवं आरती किया गया।
क्या कहें यज्ञ कमिटी के पदाधिकारियों
अध्यक्ष अमित रंजन सिंह,कोषाध्यक्ष मिथलेश राय,सचिव व्यास अंकू राय ने कहा कि 1 मार्च को हनुमत पूजन अखंड कीर्तन-भजन एवं 2 मार्च 2022 को कलशयात्रा 3 मार्च से 11 मार्च 2022 तक प्रांत: यज्ञ पूजन पाठ संध्या मे भजन कीर्तन कार्यक्रम क्षेत्र के कई कलाकारों के द्वारा एवं रात को बाहर से आए हुए विद्वानों के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। वहीं 5 मार्च 2022 शनिवार को श्री राम विवाह उत्सव एवं 11 मार्च 2022 शुक्रवार को तृतीय नवमी श्री राम राज्य अभिषेक और 12 मार्च 2022 शनिवार को तृतीय दशमी यज्ञ पूर्णाहूति महा प्रसाद वितरण भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
इन विद्वानों के वाणी द्वारा होगी अमृत वर्षा
उत्तर प्रदेश देवरिया के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उच्च कोटि के मानस विचारक पण्डित अखिलेशमणि शाणडील्य, बिहार छपरा मानस माधुरी साध्वी प्रिया प्रियदर्शनी,उत्तर प्रदेश जौनपुर के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मानस मधुकर पंडित बशिष्ठनारायण उपाध्याय,झारखंड पलामू नीलाम्बर पीताम्बर पुर पथरही के संत श्री पंडित महानन्द द्विवेदी जी के वाणी के द्वारा प्रवचन कि अमृत वर्षा 3 मार्च 2022 से 11 मार्च 2022 तक रात्रि मे किया जाएगा। साथ ही झारखंड के शान व्यास बिपिन बिहारी पाठक,व्यास राजमुनी राम,व्यास प्रेम गिरि,व्यास रामबोला बम,व्यास अंकू राय एवं समस्त पलामू के कलाकारों द्वारा संध्या मे भजन कीर्तन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
इस कलशयात्रा मे कौन हुए सामिल
बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह,लेस्लीगंज पूर्व जिला परिषद निर्मला कुमारी,नीलाम्बर पीताम्बर पुर पश्चिमी पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी आशा देवी,पुर्णाडीह पंचायत के मुखिया गुड्डी देवी,पुर्णाडीह पंचायत पूर्व मुखिया यमुना सिंह,सुनिल सिंह,अनुप जायसवाल,मंदीप तिवारी, अनुपम सिंह,बबलू सिंह,अजय सिंह,कोट खास मुखिया प्रत्याशी नवल किशोर राय उर्फ डब्लू राय,महाबीर सिंह,अरविंद डिसिल्वा,श्याम देव सिंह,अध्यक्ष अमित रंजन सिंह,कोषाध्यक्ष मिथलेश राय,सचिव व्यास अंकू राय, विकास सिंह,एवं अगल-बगल क्षेत्रों के दर्जनों ग्रामीण इस कलशयात्रा मे सामिल रहे।