केवल सरकार के भरोसे  नहीं  हो सकता है  विश्व के छह बड़ी समस्याओं का निदान : पर्यावरणविद कौशल 

पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत डाली बाजार  के कौशल नगर स्थित  मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत निशुल्क कंबल  वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कंबल  वितरण के 46वें वर्ष पर  ग्रामीणों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाते हुए पर्यावरणविद ने अपनी निजी खर्चों पर जरूरतमंदों एवं अभावग्रस्त लोगों के बीच 500 से अधिक कंबल  वितरण करने के लक्ष्य के साथ इस पुनीत अभियान का शुभारंभ किया। कंबल वितरण से पूर्व पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि विश्व की छह बड़ी समस्याओ में शुमार पर्यावरण,प्रदूषण,आतंकवादी, जल संकट,बेरोजगारी,और गरीबी एक बड़ी समस्या है। इसका निदान केवल सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता इसमें सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा तभी हम इन समस्याओं का सामना कर इसपर काबू पा सकते हैं पर्यावरण धर्मगुरु कौशल की ओर से सामाजिक दायित्वों के तहत  निजी खर्चों पर  छह अभियान चलाए जाते हैं। जिसमें 55 वर्षों से निशुल्क पौधा वितरण सह रोपन,46 वषो से पर्यावरण धर्म पर गोष्टी और इसी के तहत पर्यावरण धर्म के चौथा मूल मंत्र में 45 वर्षों से वनों पर रक्षाबंधन एवं दूसरा मूल मंत्र  जनसेवा के तहत 45 वर्षों से गरीबों के बीच कंबल एवं अंग वस्त्र का वितरण किया जाता है। इतना ही नहीं इसी सामुदायिक सेवा के तहत लावारिस बच्चे,बूढ़े,  दुर्घटनाग्रस्त लाचार,बीमार को सेवा करना भी प्राथमिकता में शामिल हैं यही कारण है कि एक छोटे से गांव डाली बाजार में जन्मे पर्यावरणविद कौशल की कामयाबी का परचम और पहचान पूरे देश के साथ विदेशों  में स्थापित हो चुका है। दुनिया के तीन महान  सपूत  संत मदर टेरेसा, बिल ग्रेट,और महात्मा गांधी के जीवनी के साथ-साथ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल की जीवनी की भी पढ़ाई बच्चों को सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा छह एवं आठ पिछले 2010 से होती आ रही है।  उस पुस्तक के लेखक अमेरिका के नींल ओ ब्रेन बेली ओ ब्रेन एवं भारत के अंजना सा और उर्मिला राय हैं। कंबल  वितरण अभियान में उप मुखिया अफजल अंसारी, रामजी प्रसाद, विनोद यादव, सुचित कुमार जायसवाल, जुबेर अंसारी, बसीर अंसारी, शिवनाथ राम, बाबूराम, महावीर भुइयां ,राजेश्वर विश्वकर्मा,नगाड़ा अंसारी,अमरेंद्र रामदेव आदि शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, सुमित कु पाण्डेय

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें, झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मो.नंo 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें