पलामू उपायुक्त सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: जिले में केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के सामाजिक अंकेक्षण के बारे में जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से आमजनों एवं लाभुकों को यह जानकारी दी जाएगी कि सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पंचायत/ग्राम स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके लिए लाभुकों को अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, दिव्यांग प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) एवं बैंक पासबुक सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाते हुए सही लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूकता रथ के माध्यम से दी जा रही जानकारी का लाभ उठाएं और सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन समेत अन्य मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें