मांदर की थाप पर जमकर थिरके विधायक किये मांदर वितरण, नगर शोभा यात्रा भ्रमण में हुएं शामिल।

पलामू न्यूज Live//पांकी (पलामू): पांकी मुख्यालय सरना पहाड़ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकृति पर्व सरहुल बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता शामिल हुए। वहीं विधायक और स्थानीय पाहन के द्वारा पारंपरिक तरीके से पूजा पाठ कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इस दौरान कुडूख सरना कमेटी के लोगों ने विधायक के साथ-साथ अन्य अतिथियों को पलाश के फूल के माला एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इधर सरना कमेटी के लोगों ने अपनी अपनी टोली बनाकर विधायक के साथ पारंपरिक तरिके से अपनी भेष भूषा मे मांदर पर जमकर थिरके। शोभायात्रा सरना पहाड़ से कर्पूरी चौक, जरही चौक होते हुए बाजार भगत सिंह चौक होते हुए सरना पहाड़ पर सम्पन्न हुई। इस दौरान विधायक ने कहा की आदिवासी समाज की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृति पहनावे और रहन सहन से हैं। इसे सरंक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है, उन्होंने समाज से अपनी जड़ो से जुड़े रहने का आवह्वान किया। मौके पर विधायक जिला प्रतिनिधि सह भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश मेहता, विधायक जी के सुपुत्र शौर्य मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, जिला परिषद सदस्या खुशबू कुमारी, जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, पांकी विधायक राजेन्द्र यादव, मनातू विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, समाजसेवी कमेश यादव, रिमा शर्मा, अरविंद मेहता, राजदेव मेहता, मुखिया अनिता लोहरा, रामावतार उरांव, सुन्दर उरांव, कार्तिक सिंह, संदीप उरांव, राजदेव उरांव, सहित सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें