पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ शशिभूषण मेहता जी के पिता की शव यात्रा में उमड़ी हजारों की भीड़।
पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत पांकी विधानसभा के विधायक कुशवाहा डॉ. शशि भूषण मेहता के पिता शिवलोचन महतो का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव कोइरीपतरा लाया गया। उनके शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक के पैतृक आवास पर हजारों की संख्या में ग्रामीण, समर्थक, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे। पूरे गांव का वातावरण गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई।
बुधवार दोपहर गांव के श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की रस्म विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने स्वयं निभाई। बता दें कि पांकी विधायक के पिता शिवलोचन महतो बिते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे उनकी इलाज कराई जा रही थी।
वहीं मंगलवार कि दोपहर करीब 12:02 बजे अपराह्न में 108 वर्ष की आयु में शिवलोचन महतो ने पलामू जिले के किसी निजी हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली।
विधायक के पिताजी का नि:धन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए शव विधायक आवास मौर्या फार्म हाउस नीलाम्बर-पीताम्बरपुर में रखा गया था जहां उनके चहेते सैकड़ों लोगों ने शव का अंतिम दर्शन किया।
बुधवार की सुबह मौर्या फार्म हाउस नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से उनके पैतृक गांव कोईरीपतरा के लिए शव यात्रा निकाली गई जहां हजारों लोगों ने इस शव यात्रा में शामिल हुए और उनकी अंतिम दर्शन किया।
विधायक के पिता की शव यात्रा में इष्ट-मित्र, परिजन सहित हजारों कार्यकर्ता व समर्थक हुए शामिल।
मौके पर विधायक के भाई राजकमल वर्मा, संतोष मेहता, संजय मेहता, भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, मनोज सिंह, समाजसेवी रामदास साहू, जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, सरोज चटर्जी, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, लाल सूरज, समाजसेवी डब्लू सिंह, मुमताज खान, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, राजन मेहता, विजय कुशवाहा, रिंकी यादव, लाला प्रसाद यादव, विनोद कुमार, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश दुबे, छोटेलाल सोनी, अमुक प्रियदर्शी, राजा गुप्ता, प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान, कमेश यादव, राजन मेहता, पुर्व विधायक शिवपुजन मेहता, संदीप पासवान, अविनाश वर्मा, संजय चंद्रवंशी, दयानंद सिंह, नरेश राम चंद्रवंशी, राहुल सत्यार्थी, महेश यादव, बसंत वर्मा, उदेश यादव, राजेंद्र यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष मंदीप मेहता , निर्मल मेहता, महेंद्र कुश्वाहा, चंदन सिंह, वशिष्ठ सिंह, मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह, सुचित भुइयां, जिला परिषद प्रदीप कुमार, सुरेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, विरेंद्र मेहता, पप्पू मिश्रा, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र यादव, नौलेश मेहता, अशोक यादव, जसवंत चंद्रवंशी, सुरेंद्र सिंह, अमारिक भुइयां, रंजय भुइयां, अशोक सिंह, आशीष सिंन्हा, दिलिप चौधरी, समाजसेवी अजय पासवान, जसवंत मेहता दिलिप मेहता, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी ने शिवलोचन महतो के सरल, सादगीपूर्ण और प्रेरणादायी जीवन को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विधायक के भतीजी कि शादी के अवसर पर 16 फरवरी को था प्रीतिभोज कार्यक्रम स्थगित।
पांकी विधायक कुश्वाहा डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपनी भतीजी की शादी किसी तरह संपन्न कराई। लेकिन पिता सिवलोचन महतो के निधन के पश्चात 16 फरवरी 2026 को निर्धारित प्रीतिभोज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शोक की इस घड़ी में परिवार ने सभी उत्सव संबंधी कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
विधायक ने शुभचिंतकों से सहयोग और समझदारी की अपील करते हुए कहा कि आगे की तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।

