जय भीम, जय संविधान, जय बापू का नाम क्यों जप रहा हैं कांग्रेस पुरे देश मे निकाला मार्च।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार। पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान के तहत एक भव्य मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों की कड़ी आलोचना किया। नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में मार्च की शुरुआत हरसैन मोड़ से हुई और इसका समापन गांधी चौक पर हुआ। गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने किया जबकि अध्यक्षता व संचालन की जिम्मेदारी मुकेश यादव ने निभाई। वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी सरकार पर संविधान विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने कहा कि आज देश में संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। बीजेपी की नीतियां महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के विचारों के खिलाफ चल रही है लेकिन कांग्रेस भाजपा के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी। मौके पर पांकी विधानसभा के कांग्रेस पूर्व विधायक प्रत्याशी लाल सुरज ने केंद्र सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा मोदी सरकार गरीबों और कमजोर वर्गों के अधिकार छीन रही है। यह संविधान और लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है। इस अभियान ने संविधान की रक्षा, सामाजिक समानता और गांधीवादी मूल्यों की पुनर्स्थापना के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व मुखिया अरविंद कुमार राम, निरंजन यादव, अकमल खान, सुधीर कुमार सिंह, भीम शुक्ला, अजय साहू, सुधाकर सिंह, जितेंद्र कुश्वाहा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें