डाल्टनगंज विधानसभा से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रूचिर तिवारी ने विधायक प्रत्याशी के रूप में बुधवार को भरा पर्चा।

पलामू न्यूज Live//भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर तिवारी ने आज डाल्टनगंज विधानसभा से विधायक के रूप में अपना नामांकन हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मांदर के ताप पर थिरकते हुए नामांकन दाखिल किया। इससे पहले हजारों कार्यकर्ताओं सहित युवा बिजनेसमैन मनीष दुबे ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर नामांकन से पहले विधायक उम्मीदवार रुचिर तिवारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू के विकास गरीब मजदूर किसान दलित आदिवासियों और मिडिल क्लास के विकास के लिए मैं डाल्टनगंज विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं। लेकिन ठीक इसके विपरीत जो भी भाजपा और कांग्रेस एवं अन्य व्यक्ति विधायक के उम्मीदवारी भर रहे हैं वह सिर्फ अपना विकास चाह रहे हैं और आज तक ऐसे जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ अपना ही विकास किया है। तभी तो उनका दिन दोगुना रात चौगुन संपत्ति बढ़ रहा है लेकिन डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के वासियो का कोई विकास नहीं हुआ। आज भी युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं ऐसी स्थिति में मैं आम अवाम से यह अपील करता हूं कि युवा छात्र नौजवान किसान मजदूर दलित आदिवासियों एवं मिडिल क्लास के लोगों को बदलाव के इस बेयार में साथ दें और धोखेबाज भ्रष्ट व्यक्तियों को सबक सिखाएं। नामांकन रैली में सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा से किसान मजदूर छात्र नौजवानों के हितों के रक्षा के लड़ाई के लिए लड़ते आई है आप सभी रुचिर कुमार तिवारी का साथ दें एवं डाल्टनगंज विधानसभा की तकदीर को बदलें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें