चिराग पासवान लेस्लीगंज में शेर कि तरह दहाड़े कहा जब तक मैं जिंदा हूं संविधान और आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता है।

पलामू न्यूज Live//झारखंड में NDA गठबंधन की सरकार बनाकर ही चैन की सांस लूंगा आप सभी युवा साथ दें तो झारखंड की तस्वीर व तकदीर दोनों बदल देंगे। उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कही। वे 23 सितम्बर 2024 दिन सोमवार को नीलांबर पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) में वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के सौजन्य से बाबा चौहरमल व लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के आदमकद प्रतिमा के अनावरण के पश्चात जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा भी यह धरती जन्म भूमि है जब मेरा जन्म हुआ था उस समय हम सभी एक ही राज्य के वासी थे बिहार से झारखंड अलग नहीं हुई थी। झारखंड अलग होने के बाद मेरे नेता पिता रामविलास पासवान ने झारखंड का विकास के लिए सपने देखे थे उनके अधूरे सपने को उसका बेटा चिराग पासवान पूरा करेगा। इसके लिए बस आप सभी की साथ का जरूरत है हम शेर का बेटा है अपने पिता माता के सिवा किसी से नहीं डरता हूं।
झारखंड में 65 प्रतिशत युवा 35 वर्ष से कम उम्र के हैं युवा अगर साथ दें तो वे झारखंड को सोने की चीड़ियां बना देंगे। झारखंड में खनिज संपदा के अकूत भंडार हैं लेकिन यहां के युवा काम करने दूसरे प्रदेशों में जाते हैं आखिर क्या कारण है कि झारखंड में बेहतर चिकित्सा की व्यवस्था नहीं है। झारखंड सरकार को विकास से कोई मतलब नहीं रह गया है झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपनी करनी से राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम को शर्मसार किया है।
वर्षों बाद भी झारखंड पिछड़े राज्य की श्रेणी में आखिर क्यों है झारखंडियों को दूसरे प्रदेश में लाठियां क्यों खानी पड़ रही है। झारखंडियों को क्यों अपमानित किया जाता है झारखंड में उद्योग क्यों नहीं लग रहे हैं झारखंड के हेमंत सरकार की नियत ही नहीं है कि यहां के युवा का विकास हो गठबंधन के लोग झारखंडियों का विकास नहीं चाहते। इन नेताओं ने जातियों में लोगों को बांटकर अपने लिए वोट बैंक की तरह लोगो का इस्तेमाल कर रहे हैं।
लोजपा जाति की नहीं जमात की बात करती है युवाओं के भविष्य की चिंता करती है शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य की चिंता करती है। चिराग पासवान झारखंड वासियों से वायदा करने आए हैं कि उनके सुख-दुख व हक -अधिकार की लड़ाई में साथ रहेंगे। पिता के निधन के बाद उनके पार्टी व घर को तोड़ने का काम किया गया था चिराग शेर का बेटा रामविलास पासवान का पुत्र है।
अपने नेता पिता व माता के सिवाय किसी से नही डरता है ना किसी के आगे झुकता है। रामविलास पासवान ने 24 वर्ष पहले 2000 ईसवी में झारखंड विकसित का सपना देखा था पिता के अधुरे सपने को वे जरूर पूरा करेंगे गरीबों व वंचितों की सेवा करेंगे। उन्होने कहा कि यह आप सभी के हाथों में जो मोबाइल फोन है वह मेरे नेता पिताजी रामविलास पासवान का देन है। जब उन्होने दूरसंचार मंत्री थे तो कहा करते थे कि एक दिन ऐसा समय आएगा जब ठेला व रिक्शा वालों के हाथों में मोबाईल फोन होगा।
विपक्षी इसका मजाक भी उड़ाते थे लेकिन यह सब आप सभी के सामने हैं मेरे पिता ने जो सपने देखे थे वो पुरा हो गया। चिराग पासवान ने कहा की अपने मंत्रीत्वकाल में रामविलास पासवान ने गरीब कल्याण की योजना शुरू की थी। इस योजना को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने आगे बढ़ाते हुए 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने का काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि देश का संविधान खतरे में है और आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा कोई बात नहीं है।
उन्होंने लेस्लीगंज के धरती से ऐलान करते हुए कहा कि चिराग पासवान के जिंदा रहते आरक्षण व संविधान पर कोई खतरा नहीं हो सकता है। मौके पर झारखंड प्रदेश लोजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि रामविलास पासवान का व्यक्तित्व असाधारण था। रामविलास पासवान के बताए रास्ते पर चलकर समाज व झारखंड का विकास होगा झारखंड में जो संवेदनहीन सरकार है इसे उखाड़ फेंकने का मौका आगया है। लेस्लीगंज के इस भव्य कार्यक्रम मे वीर बाबा चौहरमल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान के आदमकद प्रतिमा अनावरण के पश्चात दीप प्रज्वलित किया गया।
वहीं पांकी विधायक कुश्वाहा डाॅ शशीभूषण मेहता के द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान को फूल माला व चांदी का मुकुट पहनाया गया साथ हीं भारतीय संविधान एवं तलवार भेट दी गयी। इस कार्यक्रम के अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज मनोज झा, लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता अपने दल बल के साथ सक्रिय दिखे।
मौके पर वीरेंद्र प्रधान प्रदेश अध्यक्ष लोजपा झारखंड, आदित्य विजय प्रधान, अरबिंद सिंह , लवली गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, विवेक कुमार सिंह, पासवान समाज के जिला महासचिव संदीप पासवान एवं वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू, भाजपा के संजय वर्मा, प्रमुख सुनील पासवान, मंच संचालन करते भाजपा के सुरेंद्र विश्वकर्मा, अजय गुप्ता मंजूलता दुबे, लेस्लीगंज पासवान समाज के प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, सुधा उरांव, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, श्याम नंदन ओझा, चेंबर अध्यक्ष छोटेलाल सोनी, मंडल अध्यक्ष तरहसी अजीत प्रसाद गुप्ता, पांकी विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, मनातू मंडल अध्यक्ष अंतू यादव, सतबरवा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, लोहरसी मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, पांकी शत्रुघ्न सिंह, विधायक प्रतिनिधी निर्मल मेहता, रंजय ठाकुर, सुनील कुशवाहा, साधु मांझी, कार्तिक सिंह, सुधीर तिवारी, राजेंद्र यादव, दिलीप चौधरी, शंकर शुक्ला, निलम देवी, रिमा शर्मा, अहिल्या देवी, संतोष वर्मा, दिलीप मेहता, मंटू शर्मा सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।