पांकी विधायक ने लेस्लीगंज मे अलग-अलग तीन स्थानों पर तोरणद्वार का किया शिलान्यास।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के तिन अलग-अलग स्थानों पर तोरणद्वार का निर्माण विधायक मद से किया जाएगा। जिसका शिलान्यास पांकी विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने गुरूवार को विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर कर किया। जिसमें लेस्लीगंज ढेला रोड में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कुलदीप सहाय का तोरणद्वार, गांधी चौक के समीप स्वर्गीय बिफई राम भगत का तोरण द्वार, +2उच्च विद्यालय लेस्लीगंज में तोरण द्वार शामिल है। मौके पर विधायक डॉ मेहता ने कहा कि नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के साथ-साथ पूरे पांकी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के प्रति हम गंभीर हैं, क्षेत्र के लोगों को विकास के लिए जो भी जरूरी कार्य है वो हम कर रहे हैं और  करेंगे। पूर्व के जन प्रतिनिधियों ने पांकी विधानसभा को चारागाह बना के छोड़ दिया था, मगर हम इस प्रखंड के साथ-साथ पूरे विधान सभा में एक-एक महापुरुषों का प्रतिमा और तोरणद्वार बनाने का काम कर रहें हैं। वहीं उच्च विद्यालय लेस्लीगंज में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक मेहता ने कहा कि पढाई में जो भी आप सभी स्कूली बच्चों को कठिनाईयां हो रही है उसे हम दूर करेंगे। लेकिन बेहतर पढ़ाई कर आप सभी ध्यान आकर्षित कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रौशन कर अपने भविष्य को सवारें। तोरणद्वार शिलान्यास के मौके पर प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, कुराइन पतरा मुखिया पुनम देवी, विरेन्द्र कुमार, चेंबर अध्यक्ष छोटे लाल सोनी, लेस्लीगंज+2 उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि निर्मल मेहता, राजीव रंजन, बाबा चौहरमल प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान, संतोष वर्मा, सुनिल कुशवाहा, अजित लाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें