पांकी विधानसभा का कमान नया चेहरा के हाथों में सौपना होगा तब जाकर इस विधानसभा का कायाकल्प दूर होगा: ओंकार नाथ जायसवाल।

पलामू न्यूज Live//झारखंड में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है वहीं राज्य के तमाम जिलों के चौक चौराहों पर सिर्फ और सिर्फ विधानसभा चुनाव की चर्चाएं हो रही है। किसी ने वर्तमान तो किसी ने पूर्व किसी ने नए चेहरे की बातें कर रहे हैं। इसमें पलामू जिले के पांकी विधानसभा के जनता व नेता कहां चुप रहने वाले है इस विधानसभा तो हमेशा चर्चाओं में रहती है आईए बताते हैं विस्तार से। पांकी विधायक दलित और आदिवासी समाज को केवल धोती और साड़ी देकर ठगने का प्रयास कर रहे हैं वे आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत नहीं करना चाहते है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पांकी विधानसभा के नेता ओंकार नाथ जायसवाल ने कही वे सतबरवा के ग्राम एकता में ग्रामीणों से मिलने के बाद अपनी बात को रख रहे थे। श्री जायसवाल ने कहा की 5 सालों में विकास के कार्य शून्य रहा है और विधायक केवल अपनी पेट भरने में लगे रहे हैं कोटा का राशि का बंदर बांट कर अनाप-शनाप तरीके से पैसा निकासी किया जा रहा है जिसकी जांच के लिए वे उपयुक्त पलामू से मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा का कमान नया चेहरा के हाथों में सौपना होगा तब जाकर इस विधानसभा का कायाकल्प दूर होगा। क्योंकि पूर्व और वर्तमान विधायक का कोई ऐसा सगा नहीं जिसको इन्होंने ठगा नहीं। इसलिए इन दोनों से बच के रहने की आवश्यकता है दोनों लोग जनता की भलाई करने में नहीं बल्कि अपना पेट भरने में लगे हुए हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि समय आ गया है और आने वाला समय में सूद ब्याज के साथ दोनों लोग का विदाई कर देने की आवश्यकता है। मौके पर श्याम बिहारी सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अखिलेश कुमार, अमरेश कुमार मेहता, जगन भुईयां, अरुण कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, राजेश गुप्ता, शंकर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अरविंद साव के अलावा बड़ी संख्या में अन्य कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें