पलामू में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के नेता झामुमो का थामा दामन।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के पलामू जिला में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के नेता झामुमो का दामन थामा। पलामू जिला के झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में रविवार को हुए मिलन समारोह में झामुमो अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में सुनील कुमार और लव कुश कुमार के नेतृत्व में सबों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम का संचालन झामुमो सचिव सन्नू सिद्धिकी ने किया झारखंड मुक्ति मोर्चा की लोकप्रियता पलामू में लगातार बढ़ ही रही है साथ ही इससे इंडिया गठबंधन को भी इस चुनाव में मजबूती मिलेगी। साथ ही ये भाजपा के प्रत्याशी के लिए सुखद संकेत नहीं है झामुमो अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा सुनील कुमार एवं लव कुश कुमार जी और उनके साथ आए सभी नेताओं को झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत है। आज भाजपा से सभी वर्ग निराश और हताश है, भाजपा की नकारात्मक राजनीति से आम आवाम परेशान है। भाजपा के राज में महंगाई आसमान में पहुंच चुकी है दवाई पढ़ाई से ले कर राशन तक सबके बढ़ते दाम से आम जनता त्रस्त है। आज हम सब लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं पलामू में भी भाजपा के सांसद दस सालों से सत्ता में हैं। उन्होंने वादा कर चुनाव तो जीत लिया था लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया एक भी विकास का ऐसा कार्य नहीं किया है जिसे वो जनता के बीच बता पाएं। मंडल डैम एवं राजहरा कोलियरी का शिलान्यास भी हो गया लेकिन आज तक एक ईंट भी नहीं जुड़ पाया और न कोलियरी खोला गया। पलामू में इंडिया गठबंधन की राजद प्रत्याशी श्रीमती ममता भुइयां जी चुनाव लड़ रही है जो इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चुनाव जीत रहा है। झामुमो में शामिल होने पर सुनील कुमार और लव कुश कुमार ने खुशी जताते हुए कहा झारखंड के माटी की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने पर हमें काफी खुशी मिली है। भाजपा में हम सब ठगा हुआ महसूस कर रहे थे भाजपा के सांसद विधायक दस साल से सत्ता में हैं लेकिन जनता का कार्य करने में विफल हैं। झारखंड की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है भाजपा ने झारखंड के नायक श्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ जिस तरह से षड्यंत्र रच कर उन्हें जेल भेजा उससे हम सबों में बहुत निराशा हुई है। साथ में राजकुमार, सोहन कुमार, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, रामप्रवेश, छोटू सुनील कुमार, संजय राम, शुभम कुमार। राहुल कुमार, बलराम राम, सन्नी कुमार, कुमार शुभम, सुधाकर राज भी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें