पलामू में शहीदों की प्रतिमा लगाने को लेकर चल रहे दो माह से अनशन को झामुमो अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने तुड़वाया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर कचहरी परिसर में राजा मेदनीराय एवं शहीद नीलांबर-पीताम्बर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पिछले दो महीनों से चल रहे अनशन को झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने तुड़वाया। ज्ञातव्य हो कि कुछ दिन पहले हीं कचहरी परिसर में राजा मेदनीराय, शहीद नीलांबर-पीताम्बर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसे जिला प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था जिसके बाद संविधान बचाओ मोर्चा के लोगों द्वारा अनशन किया जा रहा था। अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने मोर्चा के सद्स्यों और पलामू उपायुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर और वार्ता कर शिवाजी मैदान में भव्य प्रतिमा स्थापित करवाने की बात की, जिसके बाद मोर्चा के लोगों ने राजेंद्र सिन्हा का आभार जताया और अनशन को तोड़ा। वहीं सुनील उरांव, अजय सिंह चेरो, त्रिपुरारी सिंह भी प्रतिमा स्थापित करवाने को ले कर लगातार प्रयासरत थे। अनशन तुड़वाते हुए श्री सिन्हा ने कहा झामुमो भी एक आंदोलनकारी पार्टी है हम सबों ने आंदोलन कर झारखंड राज्य लिया है इसलिए झामुमो आपके आंदोलन का सम्मान करती है। यह आपके प्रयासों का ही नतीजा है की आज प्रशासन ने आपकी मांगों को स्वीकार किया है जल्द हीं शिवाजी मैदान में राजा मेदनीराय एवं शहीद नीलांबर-पीताम्बर की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। झामुमो अपने पूर्वजों और शहीदों का सम्मान करना जानती है झारखंड सरकार ने कई योजनाओं का नाम भी शहीद क्रांतिकारियों के नाम पर रखा है आप सभी अनशनकारी बधाई के प्राप्त हैं। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, सचिव आशुतोष विनायक, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष ललन चौधरी, संगठन सचिव विवेकानंद सिंह, उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, छात्र मोर्चा सचिव फैजल सैयद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें