दिल्ली और गुजरात के गदका खिलाड़ियों को रौशन ने पराजित कर कांस्य पदक अपने और संत मरियम‌ स्कूल के नाम किया।

पलामू न्यूज Live//छत्तीसगढ़ के दुर्ग में दिनांक 4 से 7 फरवरी को स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67वां नेशनल खेल का आयोजन किया गया था। जिसमें पलामू जिला मेदिनीनगर स्थित संत मरियम स्कूल के रौशन कुमार ने अंडर 17 में टीम फैरी सोती खेलते हुए दिल्ली और गुजरात के गतका खिलाड़ियों को हराते हुए कांस्य पदक जीता। जीत के पश्चात अपने मातृभूमि लौटने पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ,प्रबंधक कमिटी एवं सभी शिक्षकों ने विद्यालय प्रार्थना सभा में रौशन कुमार को सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा की पलामू जैसे अति पिछड़े जिलों से निकलकर भारत के मानस पटेल पर छा जाना वाकई काबिल ए तारीफ है। अब वह दिन दूर नहीं जब पलामू जैसे जिलों से भी राष्ट्रीय स्तर के भिन्न-भिन्न खेलों में खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे और पलामू की प्रतिभा को विश्व के मानस पटेल पर लहराएंगे। संत मरियम स्कूल अपने स्कूल में अध्यनरत छात्रों को विभिन्न विधाओं में पारंगत करने हेतू प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में स्कूल के शिक्षक के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कड़ी मेहनत से स्कूल विभिन्न क्षेत्र में एक नई मुकाम हासिल करेगा। उक्त मौके पर खेल प्रशिक्षक सुमित वर्मन, समन्वयक अमरेंद्र श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें