एसी/एसटी व पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ गंभीर घटनाएं होने के वावजूद भी सरकार सूध तक नहीं लेती है जो निंदनीय है-जेकेएम।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नावाबाजार झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह मजदूर नेता गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, विश्वकर्मा समाज के सुदामा विश्वकर्मा एवं नरेश विश्वकर्मा ने रविवार को तुकबेरा में एक प्रेस वार्ता किया। छजहां प्रेस को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक गरीब विश्वकर्मा परिवार के जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या व चार लोगों को बुरी तरह घायल करने की घटना की कड़ी निंदा किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व देश के प्रधानमंत्री से 50-50 लाख रुपए मुआवजा व सरकारी नौकरी व जमीन देने की मांग किया है। वहीं वार्ता को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि एक तरफ देवरिया में ब्राह्मण परिवार की हत्या पर उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक उस परिवार के बच्चे से मिलने अस्पताल जाते हैं। मुआवजा प्रदान करते हैं वहीं कानपुर देहात में विश्वकर्मा परिवार की नृसंश हत्या के बाद उस परिवार को सरकार किसी तरह से कोई सुध नहीं लेता है। वार्ता में जेकेएम नेताओं ने कहा कि यूपी में ब्राह्मण व ठाकुर समाज के खिलाफ अपराध करनेवाले अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाता है। वहीं पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति व जनजाति के खिलाफ गंभीर हत्या-ब्लातकार आदि की घटनाओं के बावजूद भी सरकार चुप बैठी रहती है जो निंदनीय है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें