अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले को गुरु कहते हैं, गु मतलब अंधकार रु मतलब प्रकाश-दिपक गिरी।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरकटिया के सहायक शिक्षक श्री प्रदीप गिरी जी कि विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरतुआ पंचायत समिति सदस्य पति सह समाजसेवी दीपक गिरी पहुंचें और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम के संबोधन में श्री दीपक गिरी ने कहा कि सहायक शिक्षक प्रदीप गिरी जी झरकटिया स्कूल में 2003 से 2023 तक अपना कार्यकाल 60 वर्षों की उम्र होने तक निष्ठा व ईमानदारी के साथ पूरा किया। इसके लिए विद्यालय परिवार विद्यालय के सभी बच्चें-बच्चियों एवं उस गांव के सभी नागरिक और प्रखंड से आए हुए सभी शिक्षक गण को बहुत-बहुत बधाई दिया। वहीं अपनी संबोधन में उन्होंने कहा कि गुरु के आज्ञा का पालन जिसने भी किया है वह आज किसी पहचान का मोहताज नहीं हुआ है वह भी किसी का गुरु बन कर नाम रोशन किया है। वहीं दीपक गिरी ने कहा कि गु मतलब अंधकार और रु मतलब प्रकाश होता है जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए हम उसे गुरु कहते हैं। इस मौके पर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरकटिया स्कूल के प्रधानाध्यापक भरत राम जी, सत्य प्रकाश गिरी, कंचन गिरि, गुप्तेश्वर गिरी, कृष्णा भारती, पप्पू गिरी, बाबू गिरी, शिक्षक प्रेम प्रजापति, सहायक शिक्षक मंटू सिंह, भूतपूर्व पंचायत समिति सदस्य अमित गिरी, मुखिया प्रत्याशी नीलकंठ गिरी, तलब देवगिरी, वीरेंद्र गिरी, शिक्षक प्रभु राम, बाबूलाल गिरी, रंजीत गिरी, विकास गिरी, सेवानिवृत शिक्षक सुनील गिरीजी, विजय गिरी, रविंद्र गिरी, प्रदीप गिरी, श्रीकांत भारती, विमलेश गिरी, वार्ड सदस्य चिंता देवी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें