दिब्य दृष्टि युवा कल्ब सोनेसरई 14वां अधिवेशन दुर्गा पूजा बड़े ही धूम-धाम से मनाने का लिया निर्णय की गई बैठक।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के सोनेसरई गांव में दिव्य दृष्टि युवा क्लब के तत्वाधान में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का 14वां अधिवेशन दुर्गा पूजा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूम-धाम से मनाने का लिया निर्णय जिसके लिए एक सामूहिक बैठक की गई। जिसमें सर्व समिति से आर्यन कुमार को अध्यक्ष बनाया गया वहीं पिछले कई वर्षों से सचिव पद की जिम्मेवारी को बखूबी निभाने वाले अरविंद कुमार मिश्रा को पुनः सचिव बनाया गया। कोषा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बाबू लाल सिंह, सह कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह उर्फ झारखंड के साढ़ू, सह सचिव दीपू कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह को बनाया गया। संजय चंद्रवंशी, राजमुनि भुइयां, बबलू सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी को संरक्षक वहीं सेवा निवृत्त सैनिक धीरेंद्र कुमार मिश्रा को व्यवस्थापक का पद दिया गया। पूजा प्रभारी विकेश कुमार, छोटू कुमार, रोहित कुमार, विकास सिंह, रवि कुमार, सुधीर ठाकुर व मीडिया प्रभारी एस के रवि को बनाया गया। निगरानी सदस्य वार्ड नंबर -1 के वार्ड सदस्य कमेश राम, वार्ड नंबर-2 के वार्ड सदस्य शिव प्रसाद साव, सुरेश सिंह, पीतांबर सिंह, राजू कुमार मिश्रा, सुबोध पासवान, संधीर मिश्रा सहित अन्य लोगों का चुनाव किया गया। बतादें की हरेक वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को दिब्य दृष्टि युवा कल्ब के द्वारा सामूहिक भंडारे की आयोजन किया गया है। वहीं दिनांक 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार की सुबह 10 बजे कलश यात्रा प्रारंभ, 20 अक्टूबर शुक्रवार को बेल वृक्ष को आमंत्रण पूजन एवं देवी का पूजन एवं आवाहन। दिनांक 21 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार नव पत्रिका पूजन देवी आवाहन व प्राण प्रतिष्ठा विनियोग, 22 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को संध्या 5:25 पर संधि पूजन आचार्य अरविंद कुमार मिश्रा के द्वारा कराया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें