झारखंड में स्काय खेल को आगे बढ़ाने में हर तरफ से आपको मैं मदद प्रदान करूंगा-अविनाश देव।

पलामू न्यूज Live// झारखंड स्काय मार्शल आर्ट्स संघ द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्काय ट्रेनिंग सेमिनार में झारखंड से 60 खिलाड़ियों ने भाग लिए। जिसमें बोकारो, धनबाद, लातेहार, गढ़वा, पलामू के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए उड़ीसा स्काय संगठन के सचिव ए के सलाउद्दीन एवं उनके सहयोगी जाहिद अफज़ल, एस के सलाम उड़ीसा से आकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता श्री अविनाश देव आए हुए अतिथियों एवं खिलाड़ियों से रूबरू हुए और अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में स्काय खेल को आगे बढ़ाने में हर तरफ से आपको मैं मदद प्रदान करूंगा। मौके पर झारखंड स्काय संगठन के जिला अध्यक्ष सुमित बर्मन ने कहा की स्काय कश्मीर का ट्रेडिशनल खेल है यह खेल भारत खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसे भारतीय ओलंपिक संगठन ने भी मान्यता दी है गोवा में आयोजित होने वाली 38वां नेशनल खेल में स्काय खेल शामिल है। वहीं मेदिनीनगर दो नंबर टाउन थाना के थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। मौके पर झारखंड स्काय संगठन के सचिव दीपक तिवारी, बोकारो के जिला सचिव उमेश नायडू, लोहरदगा के जिला सचिव अमित सिंह, गढ़वा के जिला सचिव मनोज सेंसाई, बिश्रामपुर प्रखंड सचिव डॉ अज्जू सिद्दीकी मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें