कर्मापूजा झारखंड के मुख्य त्योहार में एक है देश के कई हिस्सों में बड़े हीं धूम-धाम के साथ मनाई जाती है- डॉ शशीभूषण मेहता।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत स्थान गोइंदी में भी झारखंड का प्राकृतिकपर्व कर्मा पूजा बड़े हीं धूम-धाम के साथ मनाई गई। बतादें की करम एक वृक्ष है जिसे आदिवासी समुदाय के लोगों ने भादो महीने की एकादशी को पूजा करते है। वहीं पूजा के पश्चात रातभर नृत्य फिर सुबह में युवक- युवतियां नदी या किसी तालाब में पोरहो (विसर्जित) कर देती हैं। ‘करम’ महज एक वृक्ष नहीं है ये आदिवासियों की ऐतिहासिक धरोहर है अध्यात्म और जीवन का अभिन्न अंग है। ”करम त्योहार” महज एक वृक्ष की पूजा नहीं है बल्कि समस्त पृथ्वी और पुकराल (यूनिवर्स) को सजीव बनाये रखने का प्रतीकात्मक प्रयास है आदिवासियों के जीवन दर्शन का हिस्सा है। ”करम त्योहार” जिसे जलवायु परिवर्तन और वैश्विक ऊष्मीकरण के वैकल्पिक इलाज की तरह देखा जा सकता है कर्मापूजा भाई-बहन के प्यार का त्योहार है। कर्मा पूजा भाई-भाई के प्यार का त्योहार है कर्मा पूजा बहन-बहन के प्यार और भविष्य में होने वाले पति-पत्नी और बच्चे की कल्पना का भी त्योहार है। वहीं तरहसी प्रखंड के गोइंदी में हो रहे इस कार्यक्रम के मंच संचालनकर्ता श्री लखन कुमार यादव जी ने किया कार्यक्रम के अध्यक्ष गुड्डू कुमार सिंह, सचिव लव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राज बबल सिंह, उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार सिंह थे। वहीं कर्मा पूजा कार्यक्रम गोइंदी का मुख्य अतिथि पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता थे  उन्होंने गोइंदी में हो रहे कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ अखरा में शामिल हों कर नागाडा़ बजाए और आदिवासियों के मांदर की ताल पर थीरके। साथ हीं उन्होंने कहा की कर्मापूजा झारखंड के मुख्य त्योहार में एक है यह त्योहार झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बड़े हीं धूम-धाम व हर्षोल्लास पूरे रीति रिवाज संस्कृतिक नाच गान के साथ मनाया जाता है। साथ में इसी तरीके से भारत के अन्य राज्यों में भी कर्मापूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम उत्तर प्रदेश, सहित अन्य कई राज्यों में मनाई जाती है। वहीं पांकी विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की विकास के कार्यों को धरातल पर लाना मेरा काम है जल्द हीं सतनादिया नदी का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। गोइंदी से पांकी जाने में ग्रामींण जनता को दिकत नही होगी बहुत जल्द बंद पड़े उपस्वास्थ्य केन्द्र को सिविल सर्जन से बात कर चालू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह से गौरवा नाला को बांधकर गांव तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें