लातेहार थर्ड रेल लाइन में कार्य कर रहे हाईवा पोकलेन में माओवादियों ने लगाया आग कार्यस्थल पर मची कोहराम।

पलामू न्यूज Live// झारखंड राज्य में एक बार फिर माओवादियों ने कोहराम मचाया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार लातेहार व रांची जिला के सीमांत में चंदवा व मैक्लुस्किगंज थाना क्षेत्र के बीच चट्टी नदी के पास आज देर शाम माओवादियों ने थर्ड रेलवे लाइन निर्माण कार्य साइट पर हमला कर जमकर कोहराम मचाया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त साइट केईसी कंपनी के पेटी कॉन्ट्रेक्टर V.V इंफ्रा द्वारा कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान शाम को हथियार से लैस माओवादियों ने हमला किया और कर्मियों के मोबाइल जब्त करने के साथ जमकर मारपीट की है। इसके बाद कार्य में जुटे एक डंपर, एक पोकलेन, एक हाइवा और एक स्कॉर्पियो को आग के हवाले किया है। इधर वारदात के बाद वाहनों में लगी आग की लपटें दूर से ही स्पष्ट देखा जा रहा था जबकी साइट में कार्यरत कर्मियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं स्थानीय पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें