रेल लूट कांड में घायल यात्रियों के इलाज में तत्परता दिखाने वाले हांस्पिटल को सिविल सर्जन ने किया सम्मानित।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के लातेहार जिला अंतर्गत लातेहार-बरवाडीह के बीच संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में शनिवार की रात दो बजे के करीब हुई थी रेल यात्रीयों से लूट पाट। इस घटना में घायल यात्रियों के इलाज में सक्रियता के साथ पलामू के विध्यांचल हांस्पिटल के कर्मियों ने तत्परता दिखाई। इस कार्य के लिए सोमवार को पलामू के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने हांस्पिटल के चेयरमैन मनीष कुमार सिंह को सम्मानित किया। इसके अलावा डॉक्टर चमन कुमार को भी सम्मानित किया गया। मौके पर पलामू सिविल सर्जन डांक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद घायलों का इलाज के लिए विध्यांचल हांस्पिटल और डॉक्टर चमन कुमार ने जो तत्परता दिखायी वह काबिले तारीफ है। इससे स्वास्थ्य विभाग को काफी मदद मिली और घायलों को ससमय इलाज उपलब्ध हो सका। विकट परिस्थिति में सेवा कार्य के प्रति तत्परता दिखाना आवश्यक है इसी से सेवा भाव का बेहतर वातावरण भी तैयार होता है। वहीं मौके पर विध्यांचल हांस्पिटल के चेयरमैन मनीष सिंह ने कहा कि सेवा को लेकर अस्पताल प्रबंधन निरंतर सक्रियता के साथ कार्य करता है। जैसै ही इस घटना की उन्हें जानकारी मिली वैसै हीं पूरी टीम ने सक्रिय हो कर कार्य किया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें