पलामू में चाचा को सगे भतिजे ने मारी गोली, पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिले में इन दिनों जमीनी विवाद में गोली चलाने का मामला चरम पर है, किसी ने किडनैप कर हत्या कर दे रहा है तो किसी ने सरेआम गोली मार कर हत्या कर दे रहा है। ज्ञातव्य हो कि पलामू जिले में विनीत तिवारी नामक युवक का भी जमीनी विवाद में ही हत्या की गई थी, पुनः 20 जून को सगे भतीजे ने ही अपने चाचा को जमीनी विवाद में गोली मारी है। बता दें कि शहर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी और घायल ठेकेदार के सगे भतीजे प्रीतम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है।

जमीन विवाद में भतीजे ने अपने चाचा पर  गोली चलाया था: एसपी।

पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि यह पूरी घटना 20 जून 2026 को मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज गेट के पास स्थित अष्टभुजी मंदिर के सामने घटित हुई थी। करीब 50 वर्षीय संजय तिवारी पर उनके ही भतीजे प्रीतम तिवारी ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच करीब 22.5 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके प्रतिशोध में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें