अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लेस्लीगंज मध्य विद्यालय के मैदान में किया गया कार्यक्रम।
पलामू न्यूज Live//लेस्लीगंज: पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल मैदान में ’12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पांकी विधायक माननीय डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता सम्मिलित हुए।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
इस प्राचीन भारतीय कला के अभ्यास से होने वाले फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करने और विश्व स्तर पर स्वास्थ्य और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र वासियों को कहा कि ‘करें योग रहें निरोग’, इसमें कुछ नहीं लगने वाला है और फायदा तुरंत मिलेगा आप जहां हैं वहीं से यह योगा कर सकते है।
21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
21 जून को उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है जिसे ‘ग्रीष्म संक्रांति’ भी कहा जाता है, यह दिन सूर्य की ऊर्जा की प्रचुरता और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक हैं।
इसके अलावा योगिक परंपराओं के अनुसार यह दिन आध्यात्मिक जागृति और परिवर्तन के लिए सबसे उत्तम माने जाने वाला दिन है। इसलिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाई जाती है।
इस अवसर पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राम, कुराईन पतरा पंचायत की मुखिया श्रीमती पूनम देवी, लेस्लीगंज मुखिया श्रीमती रेखा देवी, पांकी विधायक जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश मेहता, पांकी विधायक निजी सचिव श्री सरोज चटर्जी, जिला मंत्री सह अधिवक्ता श्री लाला प्रसाद यादव, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, विधायक प्रखंड प्रतिनिधि श्री सुनील कुशवाहा जी, पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष श्री मंदीप श्रीवास्तव जी, श्री विरेंद्र चंद्रवंशी, छोटे लाल सोनी, कमेश यादव, योग शिक्षक श्री संतोष जी, श्री वीरेंद्र शुक्ला जी, राजीव रंजन, अभय मेहता, मुनिन्द्र नाथ दुबे जी, कंचन श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी, प्रखंड स्तरीय सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबुद्ध नागरिक सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

