पांकी में वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चा समेत दो की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत पांकी विधानसभा के पांकी प्रखंड में उक्सु गांव अंतर्गत ढूब पंचायत में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला और 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान चिंता कुंवर (60 वर्ष), पति स्वर्गीय तेतर ठाकुर, ढूब गांव निवासी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंता कुंवर नदी किनारे अपनी गाय के पास एक पेड़ के नीचे खड़ी थीं।
इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरा, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन एवं ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

