ईद और सरहुल आपसी प्रेम एवं भाईचारा का त्यौहार है:रूचिर तिवारी।
पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने प्रकृति पर्व सरहुल एवं ईद के अवसर पर संपूर्ण देशवासियों एवं पलामू वासियों को शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने सैकड़ो लोगों के साथ ग्राम – चियांकी में सरहुल का त्यौहार मनाया एवं मांदर तथा नगाड़ा के धुन पर थिरकते नजर आए।
मौके पर श्री तिवारी ने कहा प्रकृति के साथ जुड़ते हुए सरहुल का यह त्यौहार बरसों से मनाया जाता रहा है, यह आदिवासी परंपरा के अनुसार जल जंगल जमीन की रक्षा करने का शुरू से ही संकल्प लेते आई है।
आज भी यह आदिवासी परंपरा पूरे दुनिया में प्रकृति पर्व के रूप में मनाई जाती है जरूरत है इसे और भी मजबूत करने की।
वहीं श्री तिवारी ने कहा कि शनिवार को हमारे मुस्लिम भाइयों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर भी आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।
उन्होंने मुस्लिम भाइयों के घर जाकर ईद त्योहार के अवसर पर गले मिले और मुबारकबाद दी कहा कि वर्षों से आपसी भाईचारा एवं प्रेम का त्यौहार ईद मनाया जाता है, जिसे हम सब को आपसी सौहार्द के रूप में प्रेम से मनाना चाहिए।
मौके पर किसान नेता रामराज तिवारी, उमेश सिंह चेरो, करीमन पासवान, आर्यन पांडे, नसीम राइन, सोनू अहमद, जैकी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

