चैनपुर अंचल के दिवंगत राजस्व उप निरीक्षक रीता कुमारी कि निधन पर पलामू समाहरणालय में हुआ शोक सभा का आयोजन।

पलामू न्यूज Live// पलामू मेदिनीनगर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त पलामू श्री आंजनेयुलु दोड्डे समेत अन्य पदाधिकारियों एवं समाहरणालय के कर्मियों के द्वारा अपराह्न तिन बजे चैनपुर अंचल के उप राजस्व रीता कुमारी के मृत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। विदित हो कि 6 जुलाई 2023 दिन गुरुवार कि सुबह दस बजे मां रामप्यारी हॉस्पिटल रांची में रीता कुमारी का निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत आज समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया तत्पश्चात कार्यालय कार्य स्थगित कर दिया गया।
इस दौरान उपायुक्त पलामू, अपर समाहर्ता सुरजीत सिंह,वरीय कार्यालय अधीक्षक मो शकील सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मी उपस्थित थे।