रविदास परिवार पलामू कि ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन‍‌।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में रविदास परिवार पलामू व्हाट्सएप ग्रुप के तत्वधान में कल दिनांक 18 जून 2023 को संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेदिनीनगर जेपीएससी द्वारा चयनित डिप्टी कलेक्टर मान्यवर विजय राम हरिहरगंज एवं मान्यवर संजय राम अनुमंडल पदाधिकारी का चयन हुआ। साथ हीं जिले के प्रतिभा साली छात्र-छात्राओं जिन्होंने झारखंड बोर्ड एवं सीबीएससी बोर्ड में अपनी प्रतिभा को प्रखर किया है उन्हें सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक मान्यवर मनोज कुमार रविदास महासभा जिला अध्यक्ष पलामू मान्यवर आरडी राम एवं जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन के महानुभाव के द्वारा सभी प्रतिभागियों को एक-एक कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अरविंद राम शिक्षक ने किया। वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र छात्राओं एवं पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दिया। इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मान्यवर आयुष कुमार, सरवन राम शिक्षक एवं मधुकांत लाल रवि, पाटन रविदास महासभा अध्यक्ष सीतारामदास, राजेंद्र बौद्ध, वीरेंद्र राम, पंकज राम। भरत राम, राम स्वरूप राम शिक्षक, संग्राम उषा देवी, सुषमा दास, गिरवर राम मुखिया, रंजीत कुमार रंजन, कमलेश कुमार, मोतीराम, विक्रम कुमार रवि, अर्जुन राम, कार्तिक, जीतू, आनंद, दीपक कुमार, बाबूलाल राम, कन्हाई राम, विनोद राम, संतोष राम। मनोज राम, सुनील राम, राजेश राम, भरत राम, विनोद राम सहित सैकड़ों लोगों ने शामिल हुए।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें