पलामू में नौ दशक से अधिक परिवारिक एवं समाजिक जीवन में निर्विवाद शख्सियत की छवि गढ़ने वाले आर.के पाण्डेय का निधन पर उमडा़ जन-सैलाब।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के रजवाडीह निवासी नौ दशक से अधिक परिवारिक एवं समाजिक जीवन में निर्विवाद शख्सियत की छवि गढ़ने वाले राधा कृष्ण पाण्डेय ने शुक्रवार को मेदिनीनगर के आशी केयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। पलामू के सदर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह निवासी शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त हेड क्लर्क राधा कृष्ण पाण्डेय के आकस्मिक निधन की खबर से रजवाडीह समेत पलामू में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को बड़कागांव स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां छोटे पुत्र शिक्षक सत्यवान पाण्डेय ने मुखाग्नि दी। परिवार को एकसूत्र में बांधकर चलने वाले स्वर्गीय पाण्डेय अपने पीछे चार भाई, एक बहन के अलावा दो पुत्र एवं चार पुत्री से भरा-पूरा छोड़ कर दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने जीवनकाल में अपने कर्तव्यों को ईमानदारी पूर्वक निभा सबके चहेते रहे राधा कृष्ण पाण्डेय के बड़े पुत्र अधिवक्ता उमाशंकर पाण्डेय एवं छोटे पुत्र शिक्षक सत्यवान पाण्डेय भी उनके नक्शे-कदम पर चलकर समाज में प्रतिष्ठा स्थापित की है। वहीं लोकप्रिय टीवी जर्नलिस्ट एपी लकी स्वर्गीय राधा कृष्ण पाण्डेय के पोते हैं। निधन के उपरांत पहुंचे गणमान्य लोगों ने मृत आत्मा को नमन किया एवं उनके कमाए यश को अनुकरणीय बताया। उनके निधन पर पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, पलामू जिला बार एसोसिएशन के सचिव सुबोध सिन्हा, शिक्षक परशुराम तिवारी, पूर्व पांकी विधायक प्रत्याशी अमित तिवारी। पूर्व मेदिनीनगर विधायक प्रत्याशी राकेश तिवारी, भाजपा नेता अमलेश दूबे, विभाकर नारायण पाण्डेय, उदय शुक्ला, किशोर पाण्डेय, झामुमो नेता दीपक तिवारी, राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के नवीन तिवारी, अनुशासन प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष तिवारी, राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के कोषाध्यक्ष अंकित पाण्डेय। मेयर प्रत्याशी ट्विंकल गुप्ता, रजवाडीह मुखिया अनुज त्रिपाठी, पूर्व मुखिया विनय त्रिपाठी समेत पत्रकार, अधिवक्ता, एवं सैंकड़ों बुद्धिजीवियों ने संवेदना प्रकट की।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें